क्या है क्वाड, भारत के शामिल होने से चीन को कैसे लगा झटका?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर हैं। वह क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्वाड क्या है। और ये भारत के लिए इसका क्या महत्व है। अगर पता तो चलिए हम आपको बताते हैं। 

Sep 22, 2024 - 12:11
 12

भारत के लिए बढ़ा क्वाड का महत्व

इसका पूरा नाम Quadrilateral Security Dialogue कहा जाता है। इसका गठन 2007 में हुआ था। यह भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का रणनीतिक मंच है। इस संगठन का मकसद हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे को रोकना है।  बता दें कि चीन के साथ भारत के रिश्ते तनावपूर्ण हैं। सीमा को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद है। वहीं, चीन की सेना ने हिंद महासागर में अपनी सक्रियता बढ़ाई है।

इसे देखते हुए भारत के लिए क्वाड का महत्व बढ़ गया है। इससे भारत को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का मुकाबला करने में मदद मिल रही है।  क्वाड भारत को अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ संयुक्त नौसैनिक अभ्यास शामिल होने का एक प्लेटफॉर्म देता है। ऐसे में इससे भारतीय नौसेना की कुशलता और क्षमता दोनों बढ़ती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow