150 पार पहुंचा वायनाड में लैंडस्लाइड से मौत का आकंडा, 1 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू, 200 से अधिक अभी भी लापता

केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बचाव कार्य जारी हैं।

Jul 31, 2024 - 12:55
 14
150 पार पहुंचा वायनाड में लैंडस्लाइड से मौत का आकंडा, 1 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू, 200 से अधिक अभी भी लापता
150 पार पहुंचा वायनाड में लैंडस्लाइड से मौत का आकंडा, 1 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू, 200 से अधिक अभी भी लापता

केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बचाव कार्य जारी हैं। भारतीय सेना भी बचाव कार्य में जुटी हुई है। वहीं, अब तक इस लैंडस्लाइड में करीब 158 लोगों की जान चली गई है। एक हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। वहीं, करीब 200 से अधिक लोग अभी भी लापता है। 

सोमवार देर रात हुआ था लैंडस्लाइड

बता दें कि लैंडस्लाइड सोमवार देर रात 2 बजे और 4 बजे के करीब मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में हुई थीं। इनमें घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां बह गईं। आर्मी, एयरफोर्स, NDRF, SDRF, पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow