Paris Olympic में आज भारत को मिल सकता है तीसरा मेडल, जाने भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल 

Paris Olympic का आज छठा दिन है। भारत को आज एक अपना तीसरा मेडल भी मिल सकता है। भारत ने अब तक 2 मेडल जीत लिए हैं।

Aug 1, 2024 - 11:03
 13
Paris Olympic में आज भारत को मिल सकता है तीसरा मेडल, जाने भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल 
Paris Olympic में आज भारत को मिल सकता है तीसरा मेडल, जाने भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल 

Paris Olympic का आज छठा दिन है। भारत को आज एक अपना तीसरा मेडल भी मिल सकता है। भारत ने अब तक 2 मेडल जीत लिए हैं। यह दोनों मेडल शूटिंग में आए हैं। आज छठे दिन निशानेबाजी, गोल्फ, टेबल टेनिस, नौकायन, तीरंदाजी और हॉकी के मुकाबले होने हैं । 

अब तक मिले भारत को दो मेडल 

बात दें कि पेरिस ओलंपिक में भारत अब तक दो मेडल जीत चुका है। ये दोनों मेडल शूटिंग में आए हैं। पहला मनु भाकर ने सिंगल्स मुकाबले में जीता तो दूसरा मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर दिलाया।

आज भी शूटिंग में आ सकता है मेडल 

आज भारत को एक और मेडल मिलने की उम्मीद है। आज दोपहर 1.00 बजे निशानेबाजी में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन इवेंट के फाइनल स्वप्निल कुसाले उतरने वाले हैं। उनके पास देश को तीसरा मेडल दिलाने का मौका है।

छठे दिन भारत का शेड्यूल

गोल्फ: पुरुष व्यक्तिगत फाइनल: गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा - दोपहर 12.30 बजे.

पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (फाइनल): स्वप्निल कुसाले - दोपहर 1.00 बजे

महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (क्वालिफिकेशन): सिफ्त कौर सामरा और अंजुम मौदगिल - दोपहर 3.30 बजे.

हॉकी: भारत बनाम बेल्जियम (ग्रुप चरण मैच): दोपहर 1.30 बजे.

मुक्केबाजी: महिला फ्लाईवेट (प्री-क्वार्टरफाइनल): निकहत जरीन बनाम यू वू (चीन) - दोपहर 2.30 बजे.

तीरंदाजी: पुरुष व्यक्तिगत (1/32 एलिमिनेशन): प्रवीण जाधव बनाम काओ वेनचाओ (चीन) - दोपहर 2.31 बजे
पुरुष व्यक्तिगत (1/16 एलिमिनेशन): दोपहर 3.10 बजे से.

टेबल टेनिस: महिला एकल (क्वार्टर फाइनल): दोपहर 1.30 बजे से.

नौकायन: पुरुष डिंगी रेस एक: विष्णु सर्वनन : शाम 3.45 बजे
पुरुष डिंगी रेस 2: विष्णु सर्वनन : रेस 1 के बाद
महिला डिंगी रेस एक: नेथ्रा कुमानन : शाम 7.05 बजे
महिला डिंगी रेस दो: नेथ्रा कुमानन - रेस 1 के बाद.

बैडमिंटन:  शाम 4.30 बजे: लक्ष्य सेन बनाम एचएस प्रणॉय (मेंस सिंगल्स राउंड ऑफ 16)
शाम 4.30 बजे: सात्विक-चिराग (मेंस डबल्स क्वार्टर फाइनल)
रात 10.00 बजे: पीवी सिंधु  (वूमेंस सिंगल्स राउंड ऑफ 16)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow