जालंधर वेस्ट में उपचुनाव के लिए मतदान जारी, बनाए गए 181 मतदान केंद्र 

जालंधर वेस्ट में उपचुनाव के लिए 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,71,963 मतदाता हैं जिसमें 89,629 पुरुष और 82,326 महिलाएं शामिल हैं। 

Jul 10, 2024 - 10:23
 18
जालंधर वेस्ट में उपचुनाव के लिए मतदान जारी, बनाए गए 181 मतदान केंद्र 

जालंधर वेस्ट विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान को लेकर प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारी की है। हलके में सरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे। 

जालंधर वेस्ट में उपचुनाव के लिए 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,71,963 मतदाता हैं जिसमें 89,629 पुरुष और 82,326 महिलाएं शामिल हैं। 

गौरतलब हो कि आज हो रहे इस उपचुनाव के नतीजें 13 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। शुरूआती आंकड़ों के अनुसार अब तक 10.31 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।     

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow