Wednesday, March 4, 2026
Home Current News श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे विरसा सिंह वल्टोहा, निष्कासित किए जाने के...

श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे विरसा सिंह वल्टोहा, निष्कासित किए जाने के फैसले पर पुनर्विचार के लिए सौंपी अर्जी 

Advertisement

शिरोमणि अकाली दल से 15 अक्टूबर को 10 साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद विरसा सिंह वल्टोहा श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर पुनर्विचार के लिए अर्जी सौंपी।

इस दौरान विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि उन्होंने 15 अक्टूबर के फैसले पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से पुनर्विचार करने की अपील की है।

विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल से निष्कासित किए जाने के चलते वह काफी परेशान हैं।