'खेल के साथ राजनीति भी कर लेंगे', कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर बोलीं विनेश फोगाट

हरियाणा के जींद में बीते मंगलवार को कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट को सम्मानित किया गया। उचाना के पास खटकड़ गांव टोल प्लाजा कमेटी ने बांगर की धरती पर 105 गांवों के लोगों की ओर से उनको चांदी का मुकुट पहनाया गया।

Aug 28, 2024 - 11:28
 13
'खेल के साथ राजनीति भी कर लेंगे', कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर बोलीं विनेश फोगाट

हरियाणा के जींद में बीते मंगलवार को कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट को सम्मानित किया गया। उचाना के पास खटकड़ गांव टोल प्लाजा कमेटी ने बांगर की धरती पर 105 गांवों के लोगों की ओर से उनको चांदी का मुकुट पहनाया गया। इस दौरान विनेश फोगाट से जब भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह की टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो फोगाट ने कहा कि मैं नहीं जानती, कौन संजय सिंह?उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान वे किसानों के वीडियो देख कर रोती थी।

खेल और राजनीति दोनों की कर लेंगे 

तो वहीं राजनीति में आने के प्रश्न पर फोगाट ने पलट कर पूछा कि क्या अच्छा है खेल या राजनीति? इस पर कहा गया कि दोनों ही अच्छे हैं। इस पर विनेश फोगाट ने कहा कि दोनों ही कर लेंगे। उन्होंने कहा कि आगे मैं कुश्ती खेल पाउंगी या नहीं ये नहीं पता। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा। पेरिस ओलंपिक में मेरे साथ जो भी हुआ उसके बाद मुझे इस बात की पहचान हो गई है कि मेरे अपने कौन हैं और पराए कौन हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow