हरियाणा में बज गया चुनावी बिगुल, यहां विधानसभा चुनावों के बारे में सब कुछ 

केंद्रीय चुनाव आयोग ने आज जम्मू-कश्मीर के साथ ही हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी।

Aug 16, 2024 - 15:51
 22
हरियाणा में बज गया चुनावी बिगुल, यहां विधानसभा चुनावों के बारे में सब कुछ 
हरियाणा में बज गया चुनावी बिगुल, यहां विधानसभा चुनावों के बारे में सब कुछ 

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ :  केंद्रीय चुनाव आयोग ने आज जम्मू-कश्मीर के साथ ही हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी। आयोग की ओर से जम्मू-कश्मीर में जहां 3 चरणों में चुनाव करवाने की बात कही है। वहीं, हरियाणा में जम्मू-कश्मीर के तीसरे और अंतिम चरण में एक अक्टूबर को मतदान की घोषणा की है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने घोषणा की कि हरियाणा में भी जम्मू-कश्मीर के साथ ही 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। 

सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे पोलिंग स्टेशन

मुख्य चुनाव आयोग ने बताया कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर कुल 2 करोड़ 1 लाख मतदाता है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.06 करोड़ और महिला मतदाताओं की संख्या 0.95 करोड़ है। हरियाणा में 27 अगस्त को मतदाता सूची जारी होगी। मतदाता नॉमिनेशन से पहले भी वोटिंग कार्ड बनवा सकते हैं। हरियाणा में 73 सामान्य 17 आरक्षित सीट है। अर्बन एरिया में रिहायशी की सोसाइटी में भी पोलिंग स्टेशन बनेंगे। गुरुग्राम फरीदाबाद और सोनीपत में सोसाइटी में पोलिंग स्टेशन बनेंगे। सभी पोलिंग स्टेशन सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। वोटर हेल्पलाइन की वेबसाइट जारी रहेगी। 

20 हजार से अधिक पोलिंग बूथ बनेंगे

चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार भी हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही दिन में मतदान होगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में कुल वोटर 2 करोड़ एक लाख है। इनमें 100 साल से अधिक आयु के 10 हजार वोटर है, जबकि 96 लाख महिला मतदाता और 1 करोड़ 6 लाख पुरुष मतदा है। इस बार हरियाणा में 20 हजार 629 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें 150 मॉडल बूथ भी शामिल हैं। शहरों में 7 हजार और गांवों में 13 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

जेजेपी के साथ मिलकर बनानी पड़ी थी सरकार

2019 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में बहुमत से कुछ सीटें पीछे रह गई थी। इसी के चलते उसे जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनानी पड़ी थी। हाल ही में कुछ महीने पहले हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन भी हुआ था, जिसमें मनोहर लाल के स्थान पर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow