केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और CM रेखा गुप्ता ने गर्ल्स हॉस्टल का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सबसे बड़ा दान शिक्षा का दान है और जब बात UPSC की तैयारी जैसे शीर्ष शैक्षणिक क्षेत्र की हो, अगर उसमें किसी का सहयोग किया जा रहा है, तो इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती।

Apr 21, 2025 - 15:17
 17
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और CM रेखा गुप्ता ने गर्ल्स हॉस्टल का किया उद्घाटन
Advertisement
Advertisement

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के धीरपुर स्थित संकल्प भवन में गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे बड़ा दान शिक्षा का दान है और जब बात UPSC की तैयारी जैसे शीर्ष शैक्षणिक क्षेत्र की हो, अगर उसमें किसी का सहयोग किया जा रहा है, तो इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा देश की प्रगति के लिए सबसे अहम सीढ़ी है। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही छात्राएं इस हॉस्टल में आकर रह सकती हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यहां से निकलने वाले छात्र देश के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow