अमेरिका ने वर्ल्डकप के लिए टीम का किया ऐलान, भारतीय मूल के खिलाड़ी को मिली कमान
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 7 फरवरी से होने जा रहा है। इस मेगा टूर्नामेंट में भाग लेने वाली लगभग सभी टीमों ने स्क्वायड का ऐलान कर दिया है।
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 7 फरवरी से होने जा रहा है। इस मेगा टूर्नामेंट में भाग लेने वाली लगभग सभी टीमों ने स्क्वायड का ऐलान कर दिया है। बता दें कि अमेरिका की क्रिकेट टीम ने भी आगामी वर्ल्ड कप के लिए अपने खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। अमेरिका ने इससे पहले साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया था।
मोनांक पटेल को फिर मिली टीम की कमान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अमेरिका की टीम की कमान एक बार फिर भारतीय मूल के खिलाड़ी मोनांक पटेल को सौंपी गई है। दरअसल 32 वर्षीय मोनांक पटेल ने इससे पहले साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम की कप्तानी की थी। वहीं उनके नेतृत्व में टीम ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते चयनकर्ताओं ने उन पर फिर से भरोसा जताया है।
एशिया मूल के खिलाड़ी किए गए शामिल
अमेरिका के घोषित हुए स्क्वॉड की खास बात यह है कि इसमें बड़ी संख्या में एशियाई मूल के खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। टीम में कई भारतीय और पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अमेरिका को लोवर और टॉप ऑर्डर में अच्छा संतुलन दे रहे हैं।हालांकि स्क्वॉड में शामिल 10 खिलाड़ी वही है जो साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी अमेरिका का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
अमेरिका से मिलेगी टीमों को चुनौती
अमेरिका की टीम अनुभव और संतुलन के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी और अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को भारतीय टीम के खिलाफ खेलेगी। टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका के स्क्वॉड में मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज़ गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शयान जहांगीर, सैतेजा मुक्कमल्ला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्टुश केनजिगे, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन और शुभम रंजने शामिल हैं।
What's Your Reaction?