UP News : जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी समस्याएं, कहा - ‘अवैध कब्जा करने वालों पर तुरंत हो कार्रवाई’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के तहत आम लोगों की समस्याएं सुनीं।

Feb 2, 2026 - 13:08
Feb 2, 2026 - 13:08
 12
UP News : जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी समस्याएं, कहा - ‘अवैध कब्जा करने वालों पर तुरंत हो कार्रवाई’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के तहत आम लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक-एक कर सभी प्रार्थियों से मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई के आदेश

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों, राजस्व से जुड़े अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को समय पर न्याय मिल सके।

अवैध कब्जे करने वाले पर कार्रवाई

जनता दर्शन में अवैध कब्जे से जुड़े कई मामले भी सामने आए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रार्थियों की बात सुनी और प्रार्थना पत्र लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल व प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बच्ची के सैल्यूट पर सीएम ने दिया आशीर्वाद

‘जनता दर्शन’ के दौरान एक बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सैल्यूट किया। इस पर सीएम योगी मुस्कराए और बच्ची को आशीर्वाद देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी। 

जनपदों में भी सुनवाई और कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केवल लखनऊ ही नहीं, बल्कि सभी जनपदों में तैनात अधिकारी भी नियमित रूप से लोगों की समस्याएं सुनें। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतों का समाधान करें और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शासन पर जनता का विश्वास बना रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।