HRTC के बेड़े में शामिल होंगी दो हजार टाइप-टू इलेक्ट्रिक बसें, सफर होगा आसान

जल्द ही HRTC के बेड़े में दो हजार टाइप-टू इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए 327 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

Aug 7, 2024 - 15:23
 17
HRTC के बेड़े में शामिल होंगी दो हजार टाइप-टू इलेक्ट्रिक बसें, सफर होगा आसान
HRTC के बेड़े में शामिल होंगी दो हजार टाइप-टू इलेक्ट्रिक बसें, सफर होगा आसान

जल्द ही HRTC के बेड़े में दो हजार टाइप-टू इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए 327 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। बीते मंगलवार को HRTC की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार निगम को आर्थिक घाटे से उबारने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी और निगम को आत्मनिर्भर बनाएगी।

आधुनिक हैं ये टाइप-टू इलेक्ट्रिक बसें

HRTC बस सेवा प्रदेश के लोगों के लिए जीवन रेखा का कार्य करती है। परिवहन निगम लोगों को सुलभ और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवा रहा है और निगम के 12 हजार कर्मचारी इस संस्था की नींव हैं। वर्तमान में निगम की 110 ई-बसें और 50 ई-टैक्सियां कार्यशील हैं। बता दें कि टाइप-टू आधुनिक इलेक्ट्रिक बसें हैं। इनकी बैटरी क्षमता अधिक है। एक बार चार्ज करने पर इन बसों को लंबे रूट पर चलाया जा सकता है। HRTC के बेड़े में अभी जो ई-बसें हैं, उनकी बैटरी क्षमता एक बार चार्ज करने पर लगभग 140 किलोमीटर ही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow