हरियाणा के स्कूलों में दो दिन रहेगी छुट्टी, जारी हुए आदेश

अक्टूबर महीने में त्यौहारों के चलते पहले से ही कई दिनों की छुट्टियां घोषित हो चुकी है। इसी बीच स्कूलों में दो दिन की अतिरिक्त छुट्टी की घोषणा की गई है

Oct 3, 2024 - 15:26
 592
हरियाणा के स्कूलों में दो दिन रहेगी छुट्टी, जारी हुए आदेश
Advertisement
Advertisement

अक्टूबर महीने में त्यौहारों के चलते पहले से ही कई दिनों की छुट्टियां घोषित हो चुकी है। इसी बीच स्कूलों में दो दिन की अतिरिक्त छुट्टी की घोषणा की गई है। विधानसभा चुनाव के चलते हरियाणा के स्कूलों में दो दिन छुट्‌टी रहेगी। यह आदेश सभी जिला प्रशासन की ओर से जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि स्कूलों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसलिए स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी।

4 और 5 अक्टूबर को बंद रहेंगे स्कूल

हरियाणा में दो दिन 4 और 5 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे। यह फैसला विधासभा चुनाव के मद्देनजर लिया गया है। चुनाव के चलते प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। हरियाणा के स्कूलों में 4 अक्टूबर को परीक्षाएं होनी थीं, लेकिन चुनाव के कारण परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षाएं अब नौ अक्टूबर को होंगी। बता दें कि हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद चुनावी परिणाम घोषित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow