कौन हैं वाइस एडमिरल Arti Sarin? जो बनी सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की महानिदेशक

देश में इस समय महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। फिर चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या डॉक्टरी पेशा।

Oct 1, 2024 - 15:32
 14
 कौन हैं वाइस एडमिरल Arti Sarin? जो बनी सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की महानिदेशक
Advertisement
Advertisement

देश में इस समय महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। फिर चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या डॉक्टरी पेशा। अब तो डिफेंस में भी अधिकारी के तौर पर महिला ने एंट्री कर ली है। बता दें कि वाइस एडमिरल आरती सरीन सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की पहली महिला महानिदेशक बनी है। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा यानी DGAFMS की महानिदेशक के तौर पर आरती ने पदभार संभाला है। 

ऐसा करने वाली पहली महिला 

आरती सेवा सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। इसके साथ ही आरती सरीन भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा देने वाली सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला अधिकारी भी बन गई हैं। सरीन को 26 दिसंबर 1985 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा में कमीशन दिया गया था। थल सेवा में कैप्टन पद पर रहने के बाद 1989 में उन्हें नौसेना में बतौर सर्जिकल लेफ्टिनेंट नियुक्ति मिली। नौसेना में उन्होंने 2022 तक अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उनको वायु सेना में एयर मार्शल के पद नियुक्ति मिल गई। इस तरह से वाइस एडमिरल सरीन को थल सेना, नौ सेना और वायु सेना तीनों में सेवा देने का लंबा अनुभव है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow