राष्ट्रीय पार्टी के अलावा क्षेत्रीय दलों के दिग्गजों ने भी संभाली चुनावी कमान, चुनावी प्रचार में जुटे पति-पत्नी और पुत्र

हरियाणा विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार के लिए कुछ ही दिन का समय शेष बचने के कारण हर राजनीतिक दल ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। एक ओर जहां बीजेपी और कांग्रेस की ओर से पार्टी के दिग्गज नेता हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान संभाल चुके हैं। वहीं, जेजेपी की ओर से उनके नेता लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

Sep 27, 2024 - 11:28
 13
राष्ट्रीय पार्टी के अलावा क्षेत्रीय दलों के दिग्गजों ने भी संभाली चुनावी कमान, चुनावी प्रचार में जुटे पति-पत्नी और पुत्र
राष्ट्रीय पार्टी के अलावा क्षेत्रीय दलों के दिग्गजों ने भी संभाली चुनावी कमान, चुनावी प्रचार में जुटे पति-पत्नी और पुत्र
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार के लिए कुछ ही दिन का समय शेष बचने के कारण हर राजनीतिक दल ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। एक ओर जहां बीजेपी और कांग्रेस की ओर से पार्टी के दिग्गज नेता हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान संभाल चुके हैं। वहीं, जेजेपी की ओर से उनके नेता लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी कड़ी में जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उनकी पत्नी नैना चौटाला, बेटे दुष्यंत और दिग्विजय चुनाव प्रचार में लगे हैं। वहीं, उनके चाचा रणजीत चौटाला भी उनके पक्ष में चुनावी प्रचार करने में जुटे हैं।

डॉ. अजय सिंह चौटाला आज यानि 27 सितंबर को चीका और कलायत के कईं गांवों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उचाना विधानसभा के दर्जनों गांवों का दौरा कर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। दिग्विजय चौटालला और चौधरी रणजीत सिंह डबवाली हलके के कईं गांवों में जनसभा करेंगे, जबकि नैना चौटाला दादरी की मंगल मार्केट में हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। बता दें कि दुष्यंत चौटाला उचाना विधानसभा से चुनावी मैदान में है, जबकि डबवाली से दिग्विजय चौटाला विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा रानिया में पार्टी की ओर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रणजीत सिंह चौटाला को समर्थन दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow