श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, हसरंगा की जगह कप्तान बने असलंका

श्रीलंका क्रिकेट चयन समिति ने भारत के 2024 के श्रीलंका दौरे के दौरान टी20 सीरीज खेलने के लिए 16 सदस्यीय टीम का चयन किया है। श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि माननीय खेल और युवा मामलों के मंत्री हरिन फर्नांडो ने टीम को मंजूरी दी है। टी20 मैच 27, 28 और 30 जुलाई को पीआईसीएस, पल्लेकेले में खेले जाएंगे।

Jul 23, 2024 - 12:25
 37
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, हसरंगा की जगह कप्तान बने असलंका
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, हसरंगा की जगह कप्तान बने असलंका

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चरिथ असलंका श्रीलंका की कप्तानी करेंगे। दोनों पड़ोसी टीमें 3 टी20 मैचों में एक दूसरे से भिड़ेंगी, जिसके सभी मैच पल्लेकेले में खेले जाएंगे।

श्रीलंका क्रिकेट चयन समिति ने भारत के 2024 के श्रीलंका दौरे के दौरान टी20 सीरीज खेलने के लिए 16 सदस्यीय टीम का चयन किया है। श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि माननीय खेल और युवा मामलों के मंत्री हरिन फर्नांडो ने टीम को मंजूरी दी है। टी20 मैच 27, 28 और 30 जुलाई को पीआईसीएस, पल्लेकेले में खेले जाएंगे।

श्रीलंका के नए कप्तान

टी20 विश्व कप में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन को देखते हुए, वानिंदु हसरंगा ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। एक सप्ताह पहले दिग्गज स्पिनर ने टीम के कप्तान के रूप में अपना पद छोड़ने का फैसला किया था। हसरंगा ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 8 में पहुंचने में विफल रहने के कारण अपने देश की हार का दोष अपने ऊपर लिया था और अब दूसरी तरफ चरिथ असलंका को टीम का नया कप्तान चुना गया है। 

नई शुरुआत के लिए तैयार श्रीलंका 

ICC टी-20 विश्व कप में श्रीलंका का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। ग्रुप स्टेज के 4 मैचों में से श्रीलंका सिर्फ़ 1 मैच ही जीत पाई। श्रीलंका ने बाकी 3 मैच हारे जबकि बाकी एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया।

टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जेनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महेश थीक्षाना, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना , नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow