तबीयत बिगड़ने के पर पंजाब के राज्यपाल अस्पताल में भर्ती, शुक्रवार सुबह घर लौटे 

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की गुरूवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें राजस्थान के उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Aug 23, 2024 - 12:08
Aug 23, 2024 - 13:12
 18
तबीयत बिगड़ने के पर पंजाब के राज्यपाल अस्पताल में भर्ती, शुक्रवार सुबह घर लौटे 
तबीयत बिगड़ने के पर पंजाब के राज्यपाल अस्पताल में भर्ती, शुक्रवार सुबह घर लौटे 

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की गुरूवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें राजस्थान के उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां रात भर  कॉर्डियोलॉजी विभाग में उनका इलाज किया गया। वहीं, सुबह टेस्ट कराए गए तो सब नॉर्मल था। और शुक्रवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई।

उदयपुर में हैं पंजाब गवर्नर

बता दें कि गवर्नर कटारिया 16 अगस्त से उदयपुर में हैं। जहां वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। शुक्रवार सुबह भी उन्हें पार्क का शुभारंभ और लॉयन सफारी के मुख्य गेट के शिलान्यास के कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। हालांकि तबीयत बिगड़ने के बाद उनके दोपहर तक के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

दो से चार सितंबर तक चलेगा मानसून सत्र 

बता दें कि 2 सितंबर से पंजाब में विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है। यह मानसून सत्र चार सितंबर तक चलेगा। बता दें कि गुलाब कटारिया राजस्थान में भाजपा के बड़े नेता रहे हैं। वह पहले असम के गवर्नर थे। पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक बीएल पुरोहित ने कुछ समय पहले इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का गवर्नर नियुक्त किया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow