राहुल गांधी के हरियाणा में AAP से गठबंधन वाले बयान पर बोले संजय सिंह, कहा-  उनकी इस पहल.... 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कम ही समय बचा है। वहीं, ऐसे में अब हरियाणा में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की अटकलें भी तेज होने लगी हैं।

Sep 3, 2024 - 14:16
 45
राहुल गांधी के हरियाणा में AAP से गठबंधन वाले बयान पर बोले संजय सिंह, कहा-  उनकी इस पहल.... 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कम ही समय बचा है। वहीं, ऐसे में अब हरियाणा में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की अटकलें भी तेज होने लगी हैं। दरअसल सोमवार 2 अगस्त को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की बैठक हुई। जहां राहुल गांधी ने हरियाणा कांग्रेस के सीनियर नेताओं से आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर सवाल पूछे। जिसके बाद से चर्चाओं को दौर शुरू हो गया है। 

सीएम अरविंद केजरीवाल लेंगे फैसला 

वहीं, राहुल गांधी की इस पहल के बाद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का एक बयान सामने आया है। संजय सिंह ने कहा कि मैं राहुल गांधी के बयान का स्वागत करता हूं। बीजेपी को हराना हमारी प्राथमिकता है। लेकिन इसके बारे में आधिकारिक रूप से हमारे हरियाणा के प्रभारी बातचीत करके सूचना अरविंद केजरीवाल को देंगे। उस हिसाब से निर्णय लिया जाएगा।

हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग

हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्टूबर को वोटिंग होगी। यहां एक ही चरण में सभी 90 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले यहां 1 अक्टूबर को वोटिंग होनी थी। लेकिन बिश्नोई समाज के सदियों पुराने त्योहार आसोज अमावस्या के चलते तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं, 8 अक्टूबर नतीजे घोषित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow