खाई बना पंचकूला-सहारनपुर हाइवे, 30 फीट गड्ढे में फंसा ट्रक

यमुनानगर में पंचकूला-सहारनपुर हाइवे पर अचानक सड़क के धंसने से आम की पेटियों से भरा एक ट्रक उसमें फंस गया।

Aug 1, 2024 - 15:22
 29
खाई बना पंचकूला-सहारनपुर हाइवे, 30 फीट गड्ढे में फंसा ट्रक
खाई बना पंचकूला-सहारनपुर हाइवे, 30 फीट गड्ढे में फंसा ट्रक


सुरेंद्र मेहता, यमुनानगर : यमुनानगर में पंचकूला-सहारनपुर हाइवे पर अचानक सड़क के धंसने से आम की पेटियों से भरा एक ट्रक उसमें फंस गया। ट्रक को क्रेन की सहायता से निकाला गया। इस हादसे के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि आज गुरुवार सुबह पंचकूला से सहारनपुर जाने वाले हाईवे पर गोलनपुर गांव के पास यह हादसा हुआ है। जहां पर लगभग 30 फीट तक सड़क जमीन में धंस गई। इसके साथ ही आम की पेटियों से भरा एक ट्रक भी इस सड़क में फंस गया। फिलहाल ट्रक को क्रेन की सहायता से निकाल लिया गया है।

गनीमत रही कि इस हादसे में न ही किसी की जान कई और न ही कोई घायल हुआ, लेकिन हादसे के बाद से हाईवे के एक तरफ का रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया। जिसके चलते लंबा जाम भी लग गया। इस हादसे के बाद हाईवे को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow