गिदड़बाहा उपचुनाव की तैयारियों में जुटी AAP, खुद दौरे पर पहुंचे सीएम भगवंत मान

जालंधर वेस्ट उपचुनावों में अपनी शानदार जीत के बाद, आम आदमी पार्टी (AAP) का पूरा ध्यान अब गिदड़बाहा सीट पर है। सीएम भगवंत मान ने उपचुनाव की तैयारियों में कमर कस ली है।

Aug 1, 2024 - 15:41
 55
गिदड़बाहा उपचुनाव की तैयारियों में जुटी AAP, खुद दौरे पर पहुंचे सीएम भगवंत मान
गिदड़बाहा उपचुनाव की तैयारियों में जुटी AAP, खुद दौरे पर पहुंचे सीएम भगवंत मान

जालंधर वेस्ट उपचुनावों में अपनी शानदार जीत के बाद, आम आदमी पार्टी (AAP) का पूरा ध्यान अब गिदड़बाहा सीट पर है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उपचुनाव की तैयारियों में कमर कस ली है। उन्होंने खुद गिदड़बाहा का दौरा किया। चुनाव प्रभारी अमन अरोड़ा और सह प्रभारी देविंदरजीत सिंह लाडी ढोस ने भी इलाके में सक्रियता बढ़ा दी है और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। उपचुनाव में आप ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतारना चाहती है जो जनता से सीधे जुड़ा हो। 

अमरिंदर सिंह थे जहां से विधायक

इससे पहले कांग्रेस के अमरिंदर सिंह वडिंग इस सीट से विधायक थे, जो अब लुधियाना से लोकसभा सांसद हैं, जिससे यह सीट खाली हो गई है। वडिंग ने 2022 के चुनाव में गिदड़बाहा में 1349 वोटों से चुनाव जीता था। यह भी बताया जा रहा है कि इस बार, उनकी पत्नी अमृता वडिंग भी चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। AAP के अलावा दूसरी पार्टियों ने भी चुनाव के लिए कमर कस ली है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को टिकट दे सकता है, जबकि बीजेपी भी अपने उम्मीदवारों की खोज में लगी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow