NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्त हुई हरियाणा सरकार, सेवा नियमों को फ्रीज करने के आदेश

पिछले कई दिनों से प्रदेश में चल रही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर अब हरियाणा सरकार सख्त हो गई है।

Aug 1, 2024 - 15:43
 95
NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्त हुई हरियाणा सरकार, सेवा नियमों को फ्रीज करने के आदेश

नकूल जसूजा, चंडीगढ़ : पिछले कई दिनों से प्रदेश में चल रही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर अब प्रदेश सरकार सख्त हो गई है। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के चलते हरियाणा की स्वास्थ्य प्रणाली काफी प्रभावित हो रही है। 
राज्य सरकार के वित्त विभाग ने इस पर सख्त रवैया अपनाते हुए कर्मचारियों के सेवा नियमों को तुरंत प्रभाव से फ्रीज करने के आदेश दिए हैं।

 अब नियमों के तहत सात दिनों तक ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त किया जाएगा। वहीं, एनएचएम कर्मचारियों का कहना है कि मांगों के पूरा होने तक वह ना हड़ताल खत्म करेंगे और ना कोई कर्मचारी ड्यूटी पर वापस जाएगा।

एडवाइजरी को वापस लेने की मांग

एनएचएम कर्मचारियों के सेवा नियमों को फ्रीज करने के आदेशों जारी होने के बाद हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों में और रोष पैदा कर दिया। एनएचएम पदाधिकारियों ने कहा कि अगर उनके हितों के साथ सरकार ने खिलवाड़ किया और सर्विस बायलॉज को फ्रीज करने की एडवाइजरी को वापस नहीं लिया, तो वे अपने हितों की रक्षा के लिए इस लड़ाई को और तेज कर देंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow