Haryana Assembly Elections : BJP ने इस कबड्डी खिलाड़ी पर लगाया दांव, महम सीट से दिया टिकट

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में खिलाड़ियों की भी एंट्री हो चुकी है। दरअसल भाजपा ने बुधवार 4 सितंबर को 67 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की।

Sep 5, 2024 - 13:47
 49
Haryana Assembly Elections : BJP ने इस कबड्डी खिलाड़ी पर लगाया दांव, महम सीट से दिया टिकट

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में खिलाड़ियों की भी एंट्री हो चुकी है। दरअसल भाजपा ने बुधवार 4 सितंबर को 67 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कबड्डी प्लेयर दीपक हुड्डा को भी जगह मिली है। यानि दीपक हुड्डा अब चुनावी अखाड़े में भी दम दिखाएंगे। 

टीम इंडिया के रह चुके हैं कप्तान 

आपको बता दें दीपक हुड्डा भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान रह चुके हैं। 2016 में हुए कबड्डी वलर्ड कप में भारत की खिताबी जीत के लिए उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। वह साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली कबड्डी टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें प्रो कबड्डी लीग का सबसे सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर माना जाता है। उनकी पत्नी स्वीटी बुरा भी खेल जगत जाना माना नाम हैं। स्वीटी बुरा ने भी करीब छह महीने पहले बीजेपी ज्वाइंन की थी। वहीं भाजपा ने कबड्डी चैंपियन दीपक हुड्डा पर भरोसा जताते हुए मेहम विधानसभा सीट से चुनावी रण में उतारा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow