आज शाम राजकीय सम्मान के साथ होगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार

भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली।

Oct 10, 2024 - 10:09
 34
आज शाम राजकीय सम्मान के साथ होगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार
Advertisement
Advertisement

भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें कुछ दिन पहले उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से भर्ती कराया गया था। 

अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में लाया जा रहा है। आज शाम रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भारत सरकार की ओर से रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। देश-दुनिया के लोग रतन टाटा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow