पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक

भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात निधन हो गया। रतन टाटा के निधन के बाद देश-विदेश की बड़ी हस्तियों समेत उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Oct 10, 2024 - 09:59
Oct 10, 2024 - 10:03
 16
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक
Advertisement
Advertisement

भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात निधन हो गया। रतन टाटा के निधन के बाद देश-विदेश की बड़ी हस्तियों समेत उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है 

सीएम मान ने जताया शोक 

सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा उद्योग जगत के महानायक और भारत व दुनिया के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा जी के निधन की ख़बर बेहद दुखद है। उद्योग क्षेत्र के अलावा रतन टाटा जी ने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं प्रशंसकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। 

 बता दें कि रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को नवल और सूनू टाटा के घर हुआ था। उन्होंने 1962 में कॉर्नेल विश्वविद्यालय से वास्तुकला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद 1975 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में एडवांस मैनेजमेंट कार्यक्रम पूरा किया। उन्होंने एक असिस्टेंट के रूप में टाटा में अपने करियर की शुरुआत की थी।

रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। रतन टाटा 86 साल के थे और कुछ दिनों पहले उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow