धुरंधर की आंधी के बीच बड़े पर्दे पर दोबारा दस्तक दे रही रणवीर-अनुष्का की ये फिल्म…

रणवीर सिंह की "ध्रुव" का सीक्वल 19 मार्च 2026 को रिलीज़ होगा, लेकिन उससे पहले, रणवीर की एक और फ़िल्म, जिसमें उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ काम किया था, बड़े पर्दे पर वापस आने वाली है।

Jan 3, 2026 - 11:52
Jan 3, 2026 - 11:53
 16
धुरंधर की आंधी के बीच बड़े पर्दे पर दोबारा दस्तक दे रही रणवीर-अनुष्का की ये फिल्म…
Band Baaja Baaraat

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी टाइम से फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। वह आखिरी बार साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘कला’ में नजर आई थीं, जिसमें उनका एक छोटा सा कैमियो था। वहीं अगर बड़े पर्दे की बात करें, तो अनुष्का को आखिरी बार 2018 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। अब एक बार फिर फैंस के लिए खुशखबरी आ गई है, क्योंकि अनुष्का शर्मा जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं और इस बार वह रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी।

अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की जोड़ी ने साल 2010 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में दर्शकों का दिल जीता था। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म से रणवीर सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शानदार शुरुआत की थी। अब इस फिल्म को लेकर नई खबर सामने आई है कि बैंड बाजा बारात को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही ‘बैंड बाजा बारात’

सिनेमा एग्जीबिशन कंपनी PVR INOX ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा स्टारर यह सुपरहिट फिल्म 16 जनवरी से दोबारा थिएटर्स में दिखाई जाएगी। यह घोषणा रणवीर सिंह की हालिया फिल्म धुरंधर की बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता के बीच की गई है।

इसके साथ ही PVR सिनेमाज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी फिल्म की री-रिलीज को लेकर एक पोस्ट शेयर किया गया। कैप्शन में लिखा गया, “रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और एक ऐसी रोमांटिक कॉमेडी जो कभी पुरानी नहीं होती। बैंड बाजा बारात एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है - दोबारा वही मजा लें। #BandBaajaBaaraat 16 जनवरी से PVR INOX में फिर से रिलीज।”

यह भी पढ़ें : BCCI ने KKR को दिया आदेश, IPL में नहीं खेलेंगे तेज गेंदबाज...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow