पंजाब सरकार का ऐलान, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मिलेगा सवेतन अवकाश

पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा में पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। ऐसे में भगवंत सिंह मान सरकार ने उन कर्मचारियों के लिए छुट्टी का ऐलान किया है। जिनका हरियाणा में वोट है।

Sep 25, 2024 - 11:48
 221
पंजाब सरकार का ऐलान, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मिलेगा सवेतन अवकाश
Advertisement
Advertisement

पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा में पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। ऐसे में भगवंत सिंह मान सरकार ने उन कर्मचारियों के लिए छुट्टी का ऐलान किया है। जिनका हरियाणा में वोट है।

वोटर आईडी दिखाकर मिलेगी छुट्टी 

 एक ऑफिसियल रिलीज़ में कहा गया है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब सरकार ने पांच अक्टूबर को पेड अवकाश घोषित किया है। अगर कोई अधिकारी/कर्मचारी हरियाणा विधानसभा की वोटर लिस्ट में वोटर है और पंजाब राज्य के सरकारी कार्यालयों/बोर्डों/निगमों और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत है

तो वह अपना वोटर आईडी कार्ड दिखाकर अथॉरिटी से पांच अक्टूबर को स्पेशल छुट्टी ले सकेगा। आदेश में ये भी कहा गया कि यह अवकाश कर्मचारी की छुट्टियों में से नहीं काटा जाएगा। बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 5 अक्टूबर को होगा और वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow