पंजाब के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे, अस्पतालों में OPD शुरू

पंजाब में कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर रेप-हत्या कांड के विरोध में पिछले 11 दिनों से डॉक्टर हड़ताल पर हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के आश्वासन के बाद आज डॉक्टर्स ने अपनी हड़ताल को समाप्त कर दिया है।

Aug 23, 2024 - 09:54
 18
पंजाब के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे, अस्पतालों में OPD शुरू

पंजाब में कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर रेप-हत्या कांड के विरोध में पिछले 11 दिनों से डॉक्टर हड़ताल पर हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के आश्वासन के बाद आज डॉक्टर्स ने अपनी हड़ताल को समाप्त कर दिया है। और अपने काम पर लौट आए हैं। अब फिर से पंजाब के सरकारी कॉलेज अस्पतालों में OPD शुरू हो गई है। मरीजों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि डॉक्टर्स काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जारी रखेंगे।  

9 अगस्त को हुई थी महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी 

बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त की रात को महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। जिसके विरोध में देश भर के डॉक्टर्स सड़कों पर उतर गए। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं, मुख्य आरोपी को भी गिफ्तार किया जा चुका है। डॉक्टर्स अपनी कुछ मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow