दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 मजदूर, सरकार से की वतन वापसी की अपील

झारखंड के 27 मजदूर दक्षिण अफ्रीका के कैमरून शहर में फंस गए हैं। मजदूरों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए भारत सरकार मदद की गुहार लगाई है।

Jul 18, 2024 - 11:26
 29
दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 मजदूर, सरकार से की वतन वापसी की अपील
दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 मजदूर, सरकार से की वतन वापसी की अपील
Advertisement
Advertisement

झारखंड के 27 मजदूर दक्षिण अफ्रीका के कैमरून शहर में फंस गए हैं। मजदूरों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए भारत सरकार मदद की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि ये मजदूर झारखंड के गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, और हजारीबाग से हैं। दरअसल इन सभी मजदूरों को 29 मार्च को साउथ अफ्रीका की एक निजी कंपनी में काम करने के लिए भेजा गया था।

चार महीने से कर रहे मजदूरी नहीं मिला कोई पैसा 

 उनका कहना है कि कंपनी उन्हें काम तो दे रही है, लेकिन चार महीने की मेहनत के बावजूद उन्हें कोई मजदूरी नहीं दी गई है। हालत इतनी खराब हो चुकी है कि खाने-पीने और मोबाइल रीचार्ज तक के पैसे नहीं हैं। 

उन्होंने सरकार से बकाया मजदूरी दिलाने और भारत वापस आने में सहयोग की मांग की है। उनका कहना है कि कंपनी के मैनेजर वीडियो डिलीट करने का दबाव भी बना रहें है। सभी मजदूर फिलहाल Younday Town के Motomb थानाक्षेत्र में हैं। इस मामले पर झारखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी देवी ने भी एक्स पर पोस्ट लिख विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मजदूरों को वापस लाने के लिए मदद की अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow