सड़क पर उतरे सिटी ब्यूटीफुल Chandigarh के व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर लगाया बड़ा आरोप

Chandigarh : शहर इंडस्ट्रियल एरिया के व्यापारी एक बार फिर सड़कों पर आ गए है। व्यापारियों ने इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 से लेकर ट्रिब्यून चौक तक कैंडल मार्च निकला साथ ही काले झंडो और तख्तियों  के साथ नारेबाजी की गई।

Sep 24, 2024 - 13:47
 12
सड़क पर उतरे सिटी ब्यूटीफुल Chandigarh के व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर लगाया बड़ा आरोप

सज्जन कुमार, चंडीगढ़ :  शहर इंडस्ट्रियल एरिया के व्यापारी एक बार फिर सड़कों पर आ गए है। व्यापारियों ने इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 से लेकर ट्रिब्यून चौक तक कैंडल मार्च निकला साथ ही काले झंडो और तख्तियों  के साथ नारेबाजी की गई। व्यापारी पहले भी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर चुके है। प्रशासन की तरफ से व्यापारियों को मिले आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया था। 

लेकिन मांगे पूरी ना होने पर एकबार फिर व्यापारी सड़कों पर हैं। मांगे ना माने जाने तक व्यापारी प्रतिदिन मार्च निकालेंगे और दो दिनों के अंदर मांगे ना माने जाने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी प्रशासन को व्यापारियों की तरफ से दी गई है।  व्यापारियों की प्रुमख मांगे शहर की सभी संगठन ने इंडस्ट्री में बी टू  सी की इजाज़त ,  फ्री होल्ड , मिसयूज़ , नीड बेस्ड चेंजेस , ऍफ़ ए आर , ओटीएस स्कीम, शेयर होल्ड रजिस्ट्री  बढ़ाने के लिये है। उन्होंने कहा की व्यापारी पहले भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर चुके है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow