विश्व पर्यटन दिवस को "पर्यटन और शांति" के रूप में मनाएगा हरियाणा पर्यटन विभाग, जानिए कब होंगे कार्यक्रम ? 

हरियाणा विरासत एवं पर्यटन विभाग द्वारा 27 सितंबर विश्व पर्यटन दिवस को वैश्विक भावना के साथ "पर्यटन और शांति" के रूप में मनायेगा और इस दौरान दो दिन तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Sep 24, 2024 - 14:45
 19
विश्व पर्यटन दिवस को "पर्यटन और शांति" के रूप में मनाएगा हरियाणा पर्यटन विभाग, जानिए कब होंगे कार्यक्रम ? 

हरियाणा विरासत एवं पर्यटन विभाग द्वारा 27 सितंबर विश्व पर्यटन दिवस को वैश्विक भावना के साथ "पर्यटन और शांति" के रूप में मनायेगा और इस दौरान दो दिन तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान आगंतुकों और पर्यटकों के लिए मौज-मस्ती, साहसिक और पाक व्यंजनों की विशेष व्यवस्था रहेगी।

पर्यटन और शांति है इस बार की थीम  

इन कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए विभाग मोरनी हिल्स में  ट्रेकिंग, फूड फेस्टिवल, धार्मिक पर्यटन और विरासत की खोज जैसे रोमांचक प्लेटफार्म आयोजित करेगा। विरासत और पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन ने बताया कि विभाग " विश्व पर्यटन दिवस पर  खाद्य उत्सवों, विरासत की सैर, धार्मिक पर्यटन से लेकर ट्रैकिंग तक की गतिविधियों को प्रस्तुत करेगा। पर्यटकों और साहसिक गतिविधियों के इच्छुक लोगों के लिए हरियाणा में अभियान का रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से हरियाणा पर्यटन की दृष्टि से वैश्विक मानचित्र पर उभरेगा। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस की थीम 'पर्यटन और शांति' को देखते हुए विभाग ने यह पहल की है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पर्यटन विभाग स्वादिष्ट व्यंजन के इच्छुक प्रेमियों और पाक कला की दू दुनिया के खोजकर्ताओं के लिए अपने पर्यटक रिसॉर्ट्स में खाद्य उत्सवों का आयोजन करेगा। होटल राजहंस, फ़रीदाबाद ने शाही लिबास पहन लिया है और अवध और लखनऊ के व्यंजनों के साथ नवाबों की भूमि के स्वाद का प्रदर्शन करेगा। इसके अलावा शास्त्रीय संगीत, गजल और सूफी कलाकारों की प्रस्तुति होगी ।

पंचकूला में होगा फूड फेस्टिवल का आयोजन

पहाड़ियों और पहाड़ों की खुशबू  रेड बिशप टूरिस्ट रिजॉर्ट, आपको पंचकूला की ओर खींच ले जाएगी, जहां 'कुजीन फ्रॉम द हिल्स' नामक एक अनोखा फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा जहां कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख और तिब्बत के  व्यंजनों को तैयार किया जा रहा है। हिमालय पर्वतमाला दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्वतीय क्षेत्रों में से एक है और इसकी समृद्ध और विविध पाक संस्कृति है और इस विविधता का जश्न इस महान खाद्य उत्सव में परोसे जाने वाले बेहतरीन व्यंजनों के माध्यम से मनाया जाएगा।

इसके अतिरिक्त करनाल में कर्ण लेक रिज़ॉर्ट में राजस्थान और गुजरात की मिठाइयों का भी पर्यटक स्वाद चख पाएंगे। तिलयार टूरिस्ट रिज़ॉर्ट, रोहतक मे हरियाणा और पंजाब के व्यंजनों के साथ इस लजीज उत्सव में शामिल हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को पिंजौर और पानीपत में आयोजित कार्यक्रमों में हेरिटेज वॉक के इतिहास को जानने का मौका मिलेगा। पर्यटन का उद्देश्य लोगों को हरियाणा के समृद्ध इतिहास और संस्कृति से परिचित कराना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow