विकास बग्गा हत्याकांड में पंजाब पुलिस को मिली सफलता, वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

विकास बग्गा हत्याकांड में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब पुलिस ने वांछित भगोड़े मुकुल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

Aug 12, 2024 - 12:57
Aug 12, 2024 - 19:24
 41
विकास बग्गा हत्याकांड में पंजाब पुलिस को मिली सफलता, वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

विकास बग्गा हत्याकांड में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब पुलिस ने वांछित भगोड़े मुकुल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। मुकुल मिश्रा को काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना और लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस मामले की जांच NIA कर रही है। 

पंजाब डीजीपी ने दी जानकारी 

इस मामले में गोंडा के दो संदिग्ध वांछित थे। पंजाब और जम्मू कश्मीर में संयुक्त छापेमारी के परिणामस्वरूप दोनों की गिरफ्तारी हुई। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया हैंडल X पर यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि विकास बग्गा वीएचपी की नंगल इकाई के अध्यक्ष थे, जिनकी 13 अप्रैल 2024 को नंगल में उनकी दुकान पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों हमलावरों ने रूपनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित बग्गा की कन्फेक्शनरी की दुकान में घुसकर उन पर गोलियां चला दीं थी और फिर मौके से फरार हो गए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow