फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस में पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, छह आरोपी गिरफ्तार 

पंजाब के फिरोजपुर में दिनदहाड़े हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

Sep 8, 2024 - 08:05
 18

आरोपियों के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं कई मामले 

इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर एक पोस्ट कर दी। डीजीपी ने पोस्ट कर लिखा कि संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ​​पंजाब ने केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में, फ़िरोज़पुर में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर केस में शामिल छह आरोपियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ पंजाब में हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, डकैती, आर्म्स एक्ट के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow