हिमाचल में मस्जिद विवाद को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

हिमाचल प्रदेश के शिमला में पिछले कुछ दिनों से एक मस्जिद को लेकर विवाद चल रहा है। लोगों का कहना है कि ये मस्जित अवैध है। जिसे लेकर प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

Sep 11, 2024 - 11:52
 13
हिमाचल में मस्जिद विवाद को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

हिमाचल प्रदेश के शिमला में पिछले कुछ दिनों से एक मस्जिद को लेकर विवाद चल रहा है। लोगों का कहना है कि ये मस्जित अवैध है। जिसे लेकर प्रदर्शन भी किया जा रहा है। ये मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

आज करेंगे प्रदर्शन 

वहीं, आज भी अवैध मस्जिद मामले में आज, 11 सितंबर को हिंदू संगठनों ने 11 बजे प्रदर्शन का ऐलान किया है। हिंदू संगठन अवैध निर्माण गिराने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर संजौली में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। मस्जिद के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है।

धारा 163 लागू

वहीं, क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश दिया गया है। इसके तहत जिला के संजौली क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखने व शांति व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow