पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कई आपराधिक मामलों में शामिल आरोपी को ऑस्ट्रिया से लाया गया भारत

पंजाब पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर पंजाब पुलिस के अथक प्रयासों के बाद अमृतपाल सिंह को भारत लाया गया है।

Sep 14, 2024 - 11:54
 13
पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कई आपराधिक मामलों में शामिल आरोपी को ऑस्ट्रिया से लाया गया भारत

पंजाब पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर पंजाब पुलिस के अथक प्रयासों के बाद अमृतपाल सिंह को भारत लाया गया है। वह  गांव भोमा, पीएस घुमन का निवासी है। वहीं, अमृतपाल सिंह पर कई गंभीर आपराधिक मामलों में  शामिल होने का आरोप भी है। वहीं, अब आरोपी को ऑस्ट्रिया से भारत में सफलतापूर्वक निर्वासित किया गया है। 

कई अपराधों में है शामिल 

अमृतपाल सिंह ऑस्ट्रिया में अवैध रूप से रह रहा एक घोषित अपराधी है। उसे नई दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाब पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। अमृतपाल सिंह हत्या, हत्या के प्रयास, मादक पदार्थों के अपराध और शस्त्र अधिनियम के तहत उल्लंघन सहित विभिन्न जघन्य अपराधों में शामिल रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow