Punjab : मान सरकार का मशरूम खेती को बढ़ावा, ₹2 लाख की उत्पादन यूनिट लगाने पर ₹80 हजार तक मिलेगी सब्सिडी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर बागवानी और वैकल्पिक कृषि की ओर प्रोत्साहित कर रही है।

Feb 6, 2026 - 10:30
Feb 6, 2026 - 10:30
 9
Punjab : मान सरकार का मशरूम खेती को बढ़ावा, ₹2 लाख की उत्पादन यूनिट लगाने पर ₹80 हजार तक मिलेगी सब्सिडी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर बागवानी और वैकल्पिक कृषि की ओर प्रोत्साहित कर रही है। इसी कड़ी में मशरूम उत्पादन को आय बढ़ाने वाला और टिकाऊ विकल्प बनाने के लिए सरकार तेजी से कदम उठा रही है।

₹2 लाख की यूनिट पर 40% तक सरकारी सहायता

जानकारी के अनुसार ₹2 लाख की लागत से स्थापित होने वाली एक छोटी मशरूम यूनिट पर सरकार 40 प्रतिशत तक, यानी ₹80 हजार की सब्सिडी दे रही है। यह योजना खास तौर पर छोटे और सीमांत किसानों के लिए फायदेमंद है, जो कम निवेश में अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं।

कम जमीन और कम पानी में बेहतर कमाई

बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि मशरूम की खेती के लिए न तो बड़ी जमीन की जरूरत होती है और न ही अधिक पानी की। एक सामान्य मशरूम यूनिट करीब 200 वर्ग फुट क्षेत्र में आसानी से स्थापित की जा सकती है। यही वजह है कि यह खेती तेजी से लोकप्रिय हो रही है और किसानों को नियमित आय का अच्छा साधन मिल रहा है।

ऐसे करें सब्सिडी के लिए आवेदन

सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसानों को अपने नजदीकी जिला बागवानी अधिकारी से संपर्क करना होगा। योजना के तहत पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, जमीन से संबंधित विवरण, बैंक खाते की जानकारी और फोटोग्राफ जमा करवाना जरूरी है। इसके साथ ही बागवानी विभाग किसानों को मशरूम उत्पादन से जुड़ी तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन भी उपलब्ध करा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।