Punjab : घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा, 7 यात्री घायल, इलाज का पूरा खर्च उठाएगी बस कंपनी
पंजाब के संगरूर में घने कोहरे के कारण एक सड़क हादसा हो गया। बरनाला से आ रही एक निजी कंपनी की बस कोहरे की वजह से सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से जा टकराई।
पंजाब के संगरूर में घने कोहरे के कारण एक सड़क हादसा हो गया। बरनाला से आ रही एक निजी कंपनी की बस कोहरे की वजह से सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से जा टकराई। हादसा उस समय हुआ जब बस के पास से एक कार गुजरी, जिससे ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया।
कोहरे के कारण नहीं दिखा रास्ता
घायलों के मुताबिक, इलाके में कोहरा इतना घना था कि सड़क साफ दिखाई नहीं दे रही थी। इसी दौरान ड्राइवर सही निर्णय नहीं ले पाया और बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के समय बस में कुल 10 यात्री सवार थे। इनमें से 7 यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत संगरूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है।
खतरे से बाहर सभी यात्री
सरकारी अस्पताल के डॉक्टर गुरिंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल में सात घायल मरीज भर्ती हुए हैं, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। हालांकि, किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। सभी का इलाज जारी है और फिलहाल सभी मरीज खतरे से बाहर हैं।
घायलों ने बताया हादसे का कारण
घायलों ने बताया कि वे एक निजी कंपनी की बस में सफर कर रहे थे। घना कोहरा होने के कारण ड्राइवर को सड़क ठीक से दिखाई नहीं दी, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। फिलहाल सभी घायल सरकारी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।
इलाज का पूरा खर्च उठाएगी कंपनी
हादसे के बाद निजी कंपनी आईएएल के कर्मचारी संगरूर के सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद रहे। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बस में उनके 10 कर्मचारी सवार थे, जिनमें से 7 घायल हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार किसी की जान को खतरा नहीं है। कंपनी की ओर से घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाया जाएगा और हर जरूरी सहायता दी जा रही है।
What's Your Reaction?