नशे के खिलाफ पंजाब के राज्यपाल ने शुरू की पदयात्रा 

इस यात्रा के दौरान राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। 

Apr 3, 2025 - 14:32
 22
नशे के खिलाफ पंजाब के राज्यपाल ने शुरू की पदयात्रा 

पंजाब सरकार की तरफ से पूरे प्रदेश में नशे कि खिलाफ युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर से डेरा बाबा नानक तक नशे के खिलाफ पदयात्रा की शुरुआत की। उनकी यह पदयात्रा 8 अप्रैल तक चलेगी। 

इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य नशे की समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यात्रा में काफी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। इस यात्रा के दौरान राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow