Punjab : अमृतसर में सैन्य ठिकानों के आस-पास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

अमृतसर की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने ड्रोन और अन्य उड़ने वाले उपकरणों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं।

Feb 7, 2026 - 10:56
Feb 7, 2026 - 10:58
 11
Punjab : अमृतसर में सैन्य ठिकानों के आस-पास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

अमृतसर की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने ड्रोन और अन्य उड़ने वाले उपकरणों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट रोहित गुप्ता ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 (बी.एन.एस.एस.) के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किए हैं, जो 21 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेंगे।

सुरक्षा ठिकानों के पास ड्रोन पर रोक

जारी निर्देशों के अनुसार अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 25 किलोमीटर के दायरे में आम लोगों द्वारा निजी ड्रोन, क्वाडकॉप्टर और अन्य मानव रहित हवाई वाहनों के उपयोग पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा मिलिट्री स्टेशन, एयरफोर्स स्टेशन, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के ठिकानों से तीन किलोमीटर के भीतर भी ऐसे उपकरण उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने कहा है कि माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, पैराग्लाइडर और हैंग ग्लाइडर जैसी गतिविधियां भी बिना पूर्व अनुमति के नहीं की जा सकेंगी। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खुफिया इनपुट के बाद लिया फैसला

अधिकारियों के अनुसार, पूर्व में मिली खुफिया सूचनाओं में अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते ड्रोन के जरिए हथियार, नशीले पदार्थ और अन्य अवैध सामग्री भेजने की कोशिशों का खुलासा हुआ है। इन्हीं गंभीर समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि

प्रशासन का कहना है कि सैन्य और सुरक्षा प्रतिष्ठानों के आसपास ड्रोन या अन्य उड़ने वाले उपकरण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। इसी वजह से संवेदनशील क्षेत्रों में सख्त प्रतिबंध जरूरी हो गया है। प्रशासन ने आम लोगों से आदेशों का पालन करने और सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।