Punjab : ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 601 जगहों पर छापेमारी, 208 आरोपी किए गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत शुक्रवार को राज्यभर में व्यापक कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न जिलों में 601 जगहों पर छापेमारी कर 208 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Feb 7, 2026 - 10:33
Feb 7, 2026 - 10:33
 14
Punjab : ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 601 जगहों पर छापेमारी,  208 आरोपी किए गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत शुक्रवार को राज्यभर में व्यापक कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न जिलों में 601 जगहों पर छापेमारी कर 208 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में पुलिस ने चार हथियार और 10 कारतूस भी बरामद किए हैं।

अब तक 5,110 गिरफ्तारियां - DGP गौरव यादव

DGP गौरव यादव ने बताया कि यह कार्रवाई गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े उन ठिकानों पर की गई, जिन्हें पहले ही चिन्हित और मैप किया जा चुका था। उन्होंने कहा कि अब तक इस अभियान के तहत कुल 5,110 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। ताजा कार्रवाई में सात अपराधियों को भी पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।

नशे के खिलाफ भी सख्त अभियान जारी

इसी के साथ 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत भी पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। नशा तस्करी के मामलों में 97 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। DGP गौरव यादव के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1.6 किलोग्राम हेरोइन, 510 नशीली गोलियां, साथ ही करीब 4 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

24 लोगों को नशा मुक्ति के लिए किया प्रेरित

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 24 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास कार्यक्रम से जुड़ने के लिए भी राजी किया है। DGP गौरव यादव ने कहा कि राज्य में संगठित अपराध और नशे के नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।