HomeCurrent Newsआज 'INDIA ब्लॉक' का विरोध प्रदर्शन, पंजाब CM भगवंत सिंह मान होंगे...

आज ‘INDIA ब्लॉक’ का विरोध प्रदर्शन, पंजाब CM भगवंत सिंह मान होंगे शामिल 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और उनके स्वास्थ्य को लेकर आज आम आदमी पार्टी जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगी, बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सहित सांसद और पंजाब आप के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ‘इंडिया गठबंधन’ के भी कई नेता इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, DMK, CPI, झारखंड मुक्ति मोर्चा, एनसीपी शरद पवार, शिवसेना UBT और मार्क्सवादी-लेनिनवादी कम्युनिस्ट पार्टी आम आदमी पार्टी के साथ हैं और यह प्रदर्शन के साथ हैं दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था, जो कथित तौर पर एक एक्साइज पॉलिसी घोटाले से जुड़ा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments