Punjab : नशे के खिलाफ अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 किलो हेरोइन सहित 4 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर को बड़ी कामयाबी मिली है।

Feb 4, 2026 - 18:02
Feb 4, 2026 - 18:02
 13
Punjab : नशे के खिलाफ अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 किलो हेरोइन सहित 4 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर को बड़ी कामयाबी मिली है। खुफिया सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में सीमा पार से संचालित ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

पाकिस्तान से जुड़े थे तस्करी के तार

पंजाब के DGP गौरव यादव ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह इंटेलिजेंस इनपुट पर आधारित थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अमृतसर जिले के गांव दाओके के रहने वाले हैं और इनके संबंध पाकिस्तान में बैठे ड्रग तस्करों से जुड़े हुए थे। यह नेटवर्क सीमा पार से नशे की खेप पंजाब में भेज रहा था। DGP गौरव यादव के अनुसार 5 किलो हेरोइन को जब्त किया गया है। साथ ही, 4 ड्रग तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं। 

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

DGP ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों की गहन जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन-किन जगहों पर की जानी थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह ने पहले भी पंजाब में नशे की खेप भेजी थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

DGP गौरव यादव का सख्त संदेश

DGP गौरव यादव ने दो टूक कहा कि सीमा पार ड्रग तस्करी नेटवर्क को जड़ से खत्म करना पंजाब पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साफ किया कि नशा मुक्त पंजाब के लक्ष्य को हासिल करने के लिए किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow