पंजाब ANTF ने की बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्करी गिरोह के 10 लोग गिरफ्तार 

पंजाब ANTF ने राज्य में नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है।

Sep 23, 2024 - 10:09
 7
पंजाब ANTF ने की बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्करी गिरोह के 10 लोग गिरफ्तार 

पंजाब ANTF ने राज्य में नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। जालंधर, अमृतसर और लुधियाना में चल रहे एक बड़े ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 

48 लाख ड्रग मनी बरादमद 

वहीं छापेमारी के बाद दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे क्षेत्र में हवाला के जरिए ड्रग नेटवर्क चला रहे थे और मनी लॉन्ड्रिंग कर रहे थे। आरोपियों से 1 किलो हेरोइन, 381 ग्राम चरस, 1 ग्लॉक पिस्तौल, 2 पिस्तौल, 62 जिंदा कारतूस, 48.7 लाख ड्रग मनी, 262 ग्राम सोना और बहुत कुछ बरामद किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow