पंजाब विधानसभा के लिए आज कूच करेंगे किसान, मांगों को लेकर सौंपेंगे मांग पत्र 

पंजाब विधानसभा में आज से मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। वहीं, किसानों ने भी आज ही पंजाब विधानसभा कूच की तैयारी कर दी है।

Sep 2, 2024 - 11:08
 13
पंजाब विधानसभा के लिए आज कूच करेंगे किसान, मांगों को लेकर सौंपेंगे मांग पत्र 

पंजाब विधानसभा में आज से मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। वहीं, किसानों ने भी आज ही पंजाब विधानसभा कूच की तैयारी कर दी है। किसानों ने चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाकर धरना शुरू कर दिया है। किसानों को प्रशासन से चार दिन की अनुमति मिली है। किसान आज विधानसभा की तरफ कूच करेंगे और मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेताओं को मांग पत्र सौंपेंगे। किसान मुख्य रूप से कृषि नीति लाने के साथ ही कर्जा माफी, आत्महत्या पीड़ित परिवारों को मुआवजा व एमएसपी पर फसलों की खरीद की मुख्य मांग कर रहे हैं।

पांच सितंबर के बाद तय होगी अगली रणनीति 

यूनियन ने कहा कि पांच सितंबर को बैठक के बाद ही अगली रणनीति को लेकर घोषणा की जाएगी। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने सोमवार को सेक्टर-34 में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक महापंचायत करने का एलान किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow