AAP नेता गुरपाल सिंह का भाजपा पर तीखा तंज, कहा - जबरदस्ती होर्डिंग लगवा रही सरकार 

प्रदेश उपाध्यक्ष और AAP नेता गुरपाल सिंह ने मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है।

Aug 6, 2024 - 15:33
 23
AAP नेता गुरपाल सिंह का भाजपा पर तीखा तंज, कहा - जबरदस्ती होर्डिंग लगवा रही सरकार 

प्रदेश उपाध्यक्ष और AAP नेता गुरपाल सिंह ने मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। इसके साथ ही सरकार को किसानों के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि सरकार एमएसपी का वादा करके मुकर गई है। 

MSP का वादा करके मुकर गई सरकार 

गुरपाल सिंह ने कहा कि शंभु बॉर्डर पर ढाबे वालों को नुक़सान हो रहा है। सरकार उनसे ज़बरदस्ती अपने होर्डिंग लगवा रही है ताकि प्रचार कर सके। गुरपाल ने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कैसे सरकार ने किया किसानों पर अन्याय किया है। 1 साल तक किसान बॉर्डर पर बैठे रहे लेकिन सरकार ने दिल्ली नहीं जाने दिया। ये भाजपा की सरकार MSP का वादा करके मुकर गई है। किसान आंदोलन में 750 किसान शहीद हो गए है। लेकिन क्या सरकार ने उनके परिवारों का हाल क्या है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow