इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टरों ने चंडीगढ़ में किया विरोध प्रदर्शन

Aug 17, 2024 - 13:54
 17
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टरों ने चंडीगढ़ में किया विरोध प्रदर्शन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टरों ने चंडीगढ़ में किया विरोध प्रदर्शन

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर की नृशंस हत्या के विरोध में इंडियन मेडिका एसोसिएशन (IMA) से जुड़े डॉक्टर शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे।

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर की हत्या के जघन्य अपराध के विरोध में आईएमए से जुड़े डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. पवन बंसल ने कहा कि कोलकाता की घटना से पूरा देश स्तब्ध है और जनता गुस्से में है।

उन्होंने कहा कि इस घटना से आहत सभी डॉक्टर शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक चिकित्सकीय कार्य से विरत रहेंगे। विरोध मार्च पीजीआई गेट एक से शुरू होकर सुबह 11 बजे प्लाजा सेक्टर 17 पर संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow