Paris Olympics : फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, सीजन का बेस्ट थ्रो किया 

Paris Olympics का आज 11वां दिन है। भारत अब तक इस ओलंपिक में तीन मेडल जीत चुका है। वहीं, आज भारत के ‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज चोपड़ा एक्शन में नजर आए।

Aug 6, 2024 - 15:50
 36
Paris Olympics : फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, सीजन का बेस्ट थ्रो किया 
Paris Olympics : फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, सीजन का बेस्ट थ्रो किया 

Paris Olympics का आज 11वां दिन है। भारत अब तक इस ओलंपिक में तीन मेडल जीत चुका है। वहीं, आज भारत के ‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज चोपड़ा एक्शन में नजर आए। नीरज चोपड़ा ने जेवल‍िन थ्रो में के क्वालिफिकेशन राउंड में अपना पहला ही थ्रो 89.34 मीटर की दूरी पर फेंका। इस तरह उन्होंने फाइनल के ल‍िए क्वाल‍िफाई कर ल‍िया है। 

यह नीरज का सीजन का बेस्ट थ्रो 

बता दें कि नीरज का यह इस सीजन का बेस्ट थ्रो है। नीरज ने टोक्यो ओलंप‍िक में थ्रो 87.58 दूरी पर फेंका था, ज‍िसकी बदौलत उनको गोल्ड मेडल म‍िला था।  कुल म‍िलाकर नीरज ने अपने इस र‍िकॉर्ड को पीछे छोड़ द‍िया। 

हॉकी का सेमीफाइनल खेलेगी भारतीय टीम

आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन जर्मनी से खेलेगी। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने पेरिस 2024 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। भारत बनाम जर्मनी हॉकी सेमीफाइनल यवेस-डू-मानोइर स्टेडियम में भारतीय समय अनुसार रात 10:30 बजे खेला जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow