पंजाब की इमिग्रेशन कंपनियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, युवाओं को फंसाकर चला रहे थे अवैध इमिग्रेशन का खेल

पंजाब पुलिस ने अवैध इमिग्रेशन कंपनियों पर तगड़ा एक्शन लिया है। पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर बिना लाइसेंस के युवाओं को विदेश जाने के सपने दिखाने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसते हुए। एक विशेष अभियान चलाया।

Sep 12, 2024 - 13:14
 9
पंजाब की इमिग्रेशन कंपनियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, युवाओं को फंसाकर चला रहे थे अवैध इमिग्रेशन का खेल

पंजाब पुलिस ने अवैध इमिग्रेशन कंपनियों पर तगड़ा एक्शन लिया है। पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर बिना लाइसेंस के युवाओं को विदेश जाने के सपने दिखाने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसते हुए। एक विशेष अभियान चलाया। इस ड्राइव में पंजाब की 25 से ज्यादा इमिग्रेशन कंपनियों पर कुल 20 मामले दर्ज किए गए हैं।

एडीजीपी प्रवीण सिन्हा ने दी जानकारी 

एडीजीपी प्रवीण सिन्हा ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई मोहाली, लुधियाना, संगरूर, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर और पटियाला में की गई। इतना ही नहीं, ये भी सामने आया है कि अवैध इमिग्रेशन कंपनियों के साथ कुछ ट्रैवल एजेंसियां भी गैरकानूनी तौर पर युवाओं को फंसाने के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक पर विदेशी नौकरियों के विज्ञापन कर रही थीं। पुलिस ने इनके खिलाफ प्रवासी अधिनियम की धारा 24/25 के तहत केस दर्ज करा है। आपको बता दें, इसमें लुधियाना की 7 हॉर्स इमिग्रेशन, अब्रॉड एक्सपर्ट, जालंधर की आराध्या एंटरप्राइजेज, कार्सन ट्रैवल कंसल्टेंसी और कई अन्य कंपनियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow