एक साथ 10 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे PM Modi , जानिए किन शहरों का नाम शामिल?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को देशभर के लिए एक बड़ा तोहफा लेकर आ रहे हैं। 15 सितंबर को पीएम मोदी देश में 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

Sep 13, 2024 - 13:39
 89
एक साथ 10 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे PM Modi , जानिए किन शहरों का नाम शामिल?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को देशभर के लिए एक बड़ा तोहफा लेकर आ रहे हैं। 15 सितंबर को पीएम मोदी देश में 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। और ये भारत के अलग-अलग राज्यों में चलवाई जाएंगी। खास बात ये है कि ये पहली बार होगा जब एक साथ 10 वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च की जा रही हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन झारखंड के जमशेदपुर में होगा। 

इन राज्यों को होगा सबसे ज्यादा फायदा 

आपको बता दें, इन ट्रेनों का फायदा झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को मिलेगा। वहीं, सबसे ज्यादा ट्रेनें बिहार और ओडिशा से होकर गुजरेंगी। इनमें से मुख्य रूटों की बात करें तो अब टाटानगर से पटना, वाराणसी से देवघर और आगरा से वाराणसी के बीच भी यात्रियों को 160 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। फिलहाल देशभर में कुल 54 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, जो 24 राज्यों के 280 से अधिक जिलों को जोड़ती हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow