हरियाणा में प्रचार करेंगे PM मोदी, जानिए चुनाव में क्या है बीजेपी की रणनीति?

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के चुनावी कैंपेन ने जोर पकड़ लिया है। वहीं दूसरे राज्यों की तरह हरियाणा में भी बीजेपी के लिए पीएम मोदी फ्रंट पर नजर आएंगे।

Sep 10, 2024 - 15:16
 9
हरियाणा में प्रचार करेंगे PM मोदी, जानिए चुनाव में क्या है बीजेपी की रणनीति?

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के चुनावी कैंपेन ने जोर पकड़ लिया है। वहीं दूसरे राज्यों की तरह हरियाणा में भी बीजेपी के लिए पीएम मोदी फ्रंट पर नजर आएंगे। यानि राज्य में चुनाव के लिए भाजपा का मुख्य चेहरा प्रधानमंत्री मोदी ही रहेंगे। 

14 सितंबर से करेंगे चुनावी अभियान की शुरूआत 

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 14 सितंबर से हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान की शुरुआत कर सकते हैं। पीएम मोदी 14 सितंबर को पहली रैली कुरुक्षेत्र में करेंगे। आपको बता दें कि कुरुक्षेत्र की लाडवा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पार्टी के कैंडिडेट हैं। पीएम मोदी हरियाणा विधानसभा चुनाव में कई चुनावी रैलियां करेंगे और बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। बता दें कि बीजेपी ने हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है। पार्टी चुनाव में किसान और महिला मतदाताओं पर भी फोकस करेगी। साथ ही साथ भ्रष्टाचार के चलते जेल में बंद विधायकों को टिकट दिए जाने पर कांग्रेस को घेरेगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow