हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के केंद्र सरकार के खिलाफ हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में सड़कों पर उतरी कांग्रेस  

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद आज कांग्रेस हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में केंद्र सरकार और अडानी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

Aug 22, 2024 - 15:25
 32
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के केंद्र सरकार के खिलाफ हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में सड़कों पर उतरी कांग्रेस  

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद आज कांग्रेस हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में केंद्र सरकार और अडानी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। तीनों राज्यों में कांग्रेस के राज्यों के बड़े नेता इस प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं। वहीं, इस प्रदर्शन के दौरान पंजाब और हरियाणा के कई नेताओं को हिरासत में भी लिया गया है।  

चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस का प्रदर्शन 

चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान कांग्रेस नेता और समर्थक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के दफ्तर की तरफ मार्च कर रहे हैं। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया है। वहीं, पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को हिरासत में लिया गया है। 

वहीं, हरियाणा कांग्रेस भी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी के खिलाफ सड़कों पर उतर आई। घोटालों की जांच के लिए जेपीसी गठित नहीं किए जाने के विरोध में कांग्रेस नेता सेबी प्रमुख को हटाने की मांग की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कर रहे हैं। वहीं, इस दौरान पुलिस ने उदयभान और 2 सांसदों को ने हिरासत में ले लिया है। 

शिमला में भी प्रदर्शन 

इस कड़ी में हिमाचल में भी प्रदर्शन किया जा रहा है। राजधानी शिमला में कांग्रेस ने ईडी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow