पीएम मोदी ने बजट को बताया हर वर्ग को शक्ति देने वाला, कहा - आर्थिक विकास को मिलेगी गति 

आज यानी 23 अप्रैल को मोदी 3.0 सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया।

Jul 23, 2024 - 14:56
 13
पीएम मोदी ने बजट को बताया हर वर्ग को शक्ति देने वाला, कहा - आर्थिक विकास को मिलेगी गति 
पीएम मोदी ने बजट को बताया हर वर्ग को शक्ति देने वाला, कहा - आर्थिक विकास को मिलेगी गति 

आज यानी 23 अप्रैल को मोदी 3.0 सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया। बजट में किसानों, युवाओं को महिलाओं के लिए घोषणाएं की गई हैं। साथ ही टैक्स स्लैब में बदलाव कर मिडल क्लास को भी राहत दी गई है। 

हर वर्ग को शक्ति देने वाला है ये बजट 

बजट के बाद पीएम मोदी ने कहा कि देश को विकास की नई ऊंचाइ पर ले जाने वाले इस महत्वपूर्ण बजट के लिए मैं देशवासियों को बधाई देता हूं। यह बजट समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है, यह देश के गांव, गरीब, किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला है। पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। नौजवानों को अनगिनत नए अवसर देने वाला बजट है। इस बजट से शिक्षा और स्किल को नई ऊंचाइ मिलेगी, यह मध्यम वर्ग को नई ताकत देने वाला बजट है।

आर्थिक विकास को मिलेगी नई गति 

 यह जनजातीय समाज, पिछड़ों को सशक्त करने की मजबूत योजना के साथ आया है। इस बजट से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इस बजट में छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों की प्रगति का नया रास्ता मिलेगा। बजट में उत्पादन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बल है, इससे आर्थिक विकास को नई गति और निरंतरता मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow